कोरबा। एसईसीएल कर्मचारी विकास सोनी पर किसी अज्ञात व्यक्ति ने हमला कर दिया। इस घटना में वे घायल हो गए हैं। कर्मचारी को एनसीएच गेवरा में भर्ती कराया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार यह घटना न्यू एमडी कॉलोनी में घटित हुई। यहां क्वार्टर नंबर एमडी/797 में एसईसीएल कर्मचारी निवासरत हैं। पिछली रात्रि को उन्होंने महसूस किया कि आवास के भीतर खतर-पटर की आवाज आ रही है। आशंका हुई की कोई अराजक तत्व घर में घुसा हुआ है। उन्होंने मोबाइल पर पड़ोस में रहने वाले लोगों को इसकी जानकारी दी। कुछ देर में ग्राउंड फ्लोर में रहने वाले कर्मचारी विकास ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। इस दौरान चोरी करने के लिए घुसे बदमाश को पकड़ लिया। बताया गया कि उल्टा दाव पड़ने पर कथित आरोपी ने लोहे के कत्ते से श्री सोनी के सिर पर हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गए। अफरा-तफरी के बीच उक्त अज्ञात बदमाश यहां से भागने में सफल हो गया, लेकिन चोरी की इस योजना नाकाम हो गई। पीडित को स्थानीय विभागीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां पर कर्मचारी के सिर पर 6 टांके लगे हैं। कॉलोनी में अपराधिक घटनाओं को लेकर कर्मचारियों ने चिंता जताई है, पुलिस को भी इस बारे में अवगत कराया गया है।







