पचपेड़ी। थाना क्षेत्र में बुधवार की दोपहर एक अज्ञात व्यक्ति की तालाब में डूबने से मौत हो गई। मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई है।
मिली जानकारी के अनुसार पचपेड़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम चिस्दा में बुधवार दोपहर 2.30 बजे के आसपास गांव के ही पानी टंकी के पास स्थित राम सागर तालाब मे एक अज्ञात युवक उम्र लगभग 25 वर्ष के आसपास होगी, तालाब के पास टहल रहा था। ग्रामीणों ने 30 मिनट बाद देखा तो पानी में डूब गया। इसकी सूचना ग्रामीणों ने तत्काल सरपंच को दी। जिसके बाद मौके पर पहुंचे सरपंच ने ग्रामीणों के साथ डूबे युवक को बाहर निकाला। तब तक देर हो चुकी थी। अज्ञात युवक की मौत हो चुकी थी। घटना की जानकारी पचपेड़ी पुलिस को दी गई। ग्रामीणों ने बताया कि युवक मानसिक रूप से कमजोर था। गांव के गली मोहल्ले में घूमकर और मांगकर खाता था। अंदाजा लगाया जा रहा है कि वह पानी पीने के लिए तालाब के पास गया होगा, इसी दौरान गहराई में गिरने से उसकी मौत हो गई।







