Home » केन्द्रीय जेल में विचाराधीन बंदी की मौत … हार्ट अटैक की आशंका, मस्तूरी क्षेत्र का मामला
छत्तीसगढ़

केन्द्रीय जेल में विचाराधीन बंदी की मौत … हार्ट अटैक की आशंका, मस्तूरी क्षेत्र का मामला

बिलासपुर। केंद्रीय जेल बिलासपुर में एक विचाराधीन बंदी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो जाने से जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। मृतक बंदी की पहचान राजू गोंड़ पिता मोहनलाल 32 वर्ष के रूप में हुई है, जो पाॅक्सो एक्ट के मामले में विचाराधीन था और सितंबर 2025 से केंद्रीय जेल में निरूद्ध था।

मिली जानकारी के अनुसार बंदी की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उसे तत्काल जेल परिसर में प्राथमिक उपचार दिया गया, लेकिन उसकी हालत में सुधार नहीं होने पर उसे अस्पताल ले जाने की तैयारी की जा रही थी। इसी दौरान उसने दम तोड़ दिया। प्रारंभिक तौर पर बंदी की मौत हार्ट अटैक से होने की आशंका जताई जा रही है। बताया जा रहा है कि मृतक बंदी मस्तूरी थाना क्षेत्र के गतौरा गांव का निवासी था और जेल की बैरक बी 3 में ंरखा गया था। घटना की जानकारी मिलते ही जेल प्रशासन और पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेेज दिया गया है, जिसके बाद मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच में जुट गई है।

Search

Archives