कोरबा। जिले की दो स्कूली छात्रा रहस्यमय ढंग से लापता हो गई। तीन दिन बाद भी दोनों का कहीं कुछ पता नहीं चल सका है। परिजन बच्चों को लेकर चिंतित हैं। इसकी सूचना परिजनों ने हरदीबाजार थाना में दी है। पुलिस ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर बच्चों की तलाश शुरू कर दी है।
मिली जानकारी के अनुसार भिलाईबाजार विकासखंड कटघोरा अंतर्गत ग्राम पंचायत रलिया निवासी दो छात्रा साक्षी राठौर और अंकिता राठौर विगत 13 जून की सुबह 9 बजे अपने घर से साईकिल से हरदीबाजार के लिए निकली थीं, लेकिन देर रात तक दोनों अपने घर नहीं पहुंची। परिजनों ने अपने नाते रिश्तेदारों के यहां बच्चों के संबंध में जानकारी ली, लेकिन कहीं कुछ पता नहीं चल सका। परिजनों ने हरदीबाजार थाने में बच्चों के लापता होने की सूचना दी है। दोनों हरदीबाजार स्थित आत्मानंद विद्यालय में कक्षा 11वीं की छात्रा हैं। परिजनों ने अब पुलिस अधीक्षक से गुहार लगाई है।







