Home » रायगढ़ से लापता दो लड़कियां बरामद, शारीरिक शोषण करने वाले आरोपी भेजे गए जेल
छत्तीसगढ़

रायगढ़ से लापता दो लड़कियां बरामद, शारीरिक शोषण करने वाले आरोपी भेजे गए जेल

रायगढ़। एसपी दिव्यांग पटेल के मार्गदर्शन में कोतरारोड पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में लापता नाबालिग बालिकाओं को दस्तेयाब कर उनके शोषण के आरोप में शामिल आरोपियों को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेज दिया है।

पहला मामला 31 दिसंबर 2023 को सामने आया था। 24 दिसंबर को एक किशोर बालिका के लापता होने की शिकायत परिजनों ने थाना कोतरारोड में दर्ज कराई थी। जांच के दौरान 6 फरवरी 2025 को पुलिस ने लापता बालिका को आरोपी अरूण मांझी 27 वर्ष निवासी थाना कोतरारोड क्षेत्र से बरामद किया। अरूण माझी उसे नाबालिग होने के बावजूद शादी का झांसा देकर बहलाकर अपने साथ ले गया था, जहां लगातार शारीरिक शोषण करता रहा। पुलिस ने धारा 366, 376 भादवि और पाक्सो एक्ट की धारा जोड़ते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेज दिया है।

दूसरा मामला 28 जनवरी 2025 को दर्ज हुआ था। जब एक नाबालिग के परिजनों ने गुमशुदगी की रिपोर्ट थाना कोतरा रोड में दर्ज कराई थी। परिजनों ने बताया कि बालिका 27 जनवरी को स्कूल के लिए निकली थी। लेकिन घर नहीं लौटी। तमाम प्रयासों के बावजूद उसका कोई सुराग नहीं मिला। विवेचना में पुलिस ने नाबालिग बालिका को उसके ही गांव से बरामद किया, जहां उसे आरोपी विज्जू उर्फ विजय जांगड़े 24 ने नाबालिग होने के बावजूद शादी का प्रलोभनल दिया और भगाकर अपने साथ ले गया था। पुंलिस जांच में सामने आया कि आरोपी ने बालिका का शारीरिक शोषण किया। पुलिस ने धारा 65, 87 भादवि और पाक्सो एक्ट की धारा जोड़ते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेज दिया है।

Search

Archives