Home » बहन के साथ घर जा रही युवती से मांगा मोबाईल नंबर … छेड़खानी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार …
छत्तीसगढ़

बहन के साथ घर जा रही युवती से मांगा मोबाईल नंबर … छेड़खानी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार …

एफआईआर के बाद पुलिस की त्वरित कार्रवाई

मल्हार। थाना मस्तूरी अंतर्गत मल्हार चौकी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छेड़खानी के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

घटना 24 अगस्त की दोपहर लगभग 2.30 बजे की है। जब पीड़िता अपनी बहन के साथ दुकान से सामान लेकर पैदल घर लौट रही थी। इसी दौरान मोहल्ले के पास बाइक सवार दो युवक समीप आकर मोबाईल नंबर मांगने लगे। मना करने पर युवकों ने रास्ता रोक लिया और छेड़खानी करने लगे। घटना से भयभीत युवती तत्काल अपने घर पहुंची और अपने परिजनों को घटना के संबंध में जानकारी दी। सूचना मिलते ही परिजनों ने आरोपियों की पहचान कर पुलिस को सूचना दी।

चौकी मल्हार पुलिस ने पीड़िता की रिपोर्ट पर गंभीरता दिखाते हुए तत्काल टीम गठित कर आरोपियों की धरपकड़ की। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान आदित्य पाटले पिता पुरूषोत्तम पाटले 23 वर्ष निवासी भगवानपाली और महेश खुंटे पिता नरेश खुंटे 19 वर्ष निवासी चकरबेढ़ा थाना मस्तूरी के रूप में हुई। पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों ने अपराध स्वीकार कर लिया। आरोपियों को भादवि की धारा 74 (3) (5) बीएनएस 8 पास्को एक्ट के तहत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया। इस कार्यवाही में उप निरीक्षक ओंकारधर दीवान, आरक्षक मनोज राजपूत, अभिजीत सिंह एवं राजेश भारती की विशेष भूमिका रही।

Search

Archives