Home » दर्दनाक हादसा! टाइल्स कटिंग के दौरान मिस्त्री की गर्दन कटी, मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़

दर्दनाक हादसा! टाइल्स कटिंग के दौरान मिस्त्री की गर्दन कटी, मौके पर ही मौत

भिलाई। जामुल थाना क्षेत्र के अंतर्गत कैलाश नगर हाउसिंग बोर्ड स्थित मकान में टाइल्स कटिंग के दौरान टाइल्स मिस्त्री की गर्दन मशीन से कट गई। मिस्त्री की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

मिली जानकारी के अनुसार मृतक योगेश शर्मा पिता अमर सिंह शर्मा उम्र 34 वर्ष निवासी फरीदनगर सुपेला का रहने वाला था। कैलाश नगर हाउसिंग बोर्ड निवासी घनश्याम वर्मा पिता जुहू राम नाथ वर्मा उम्र 60 वर्ष के घर में टाइल्स कटर मशीन से कम कर रहा था।

गर्दन में घाव गहरा होने से मिस्त्री की मौत

गुरुवार सुबह 9.30 के करीब टाइल्स की कटिंग करने के दौरान टाइल्स फिसल गई और टाइल्स कटिंग मशीन उसके गर्दन के पास चली गई। इससे उसके गर्दन में कट लग गया। घाव इतना अधिक गहरा था कि टाइल्स मिस्त्री की मौत हो गई। इस घटना की सूचना मिलते ही जामुल पुलिस मौके पर पहुंची पंचनामा कार्यवाही के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया गया।

Search

Archives