Home » पैदल हांकते हुए ले जा रहे थे तीन दर्जन से अधिक मवेशी, तीन तस्कर गिरफ्तार
छत्तीसगढ़

पैदल हांकते हुए ले जा रहे थे तीन दर्जन से अधिक मवेशी, तीन तस्कर गिरफ्तार

अंबिकापुर। पशु तस्करी के मामले में पुलिस ने तीन आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से 40 नग मवेशी बरामद किए हैं। मामला सीतापुर थाना का है।

मिली जानकारी के अनुसार 21 अगस्त को सीतापुर थाना पुलिस की टीम को संदिग्ध युवकों द्वारा मवेशी तस्करी की सूचना मिली थी। इस पर पुलिस ने गंभीरता दिखाते हुए घेराबंदी कर संदिग्धों को पकड़ा। पूछताछ में दो अंतर्राज्यीय व एक जशपुर जिला के युवक ने मवेशियों का क्रय-विक्रय करते हुए पैदल हांकते हुए तस्करी करना बताया।

पुलिस ने पशु क्रूरता अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों मनुउवर अंसारी 25 वर्ष गोविंदपुर निवासी थाना जारी झारखंड, साजिद अंसारी 25 वर्ष कमलपुर निवासी थाना जारी झारखंड व मो. माजीद अंसारी 24 वर्ष निवासी डडगांव थाना मनोरा जिला जशपुर को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल दाखिल करा दिया है।

Search

Archives