महासमुंद। एनएच -53 में कोडार के पास भीषण सड़क हादसा हुआ। हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। सड़क किनारे खड़ी हाईवा में कार ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में कार में सवार तीन लोगों की मौके पर मौत हो गई जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसे के बाद घायलों को तुमगांव अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों में एक छह साल का मासूम भी शामिल है। हादसे में मृतकों का नाम ड्राइवर ईश्वर ध्रुव (34), अवध किशोर पांडेय (69) और चित्रलेखा पाण्डेय (65) हैं । घायल चंदन अभिषेक, बेटा ध्रुव अभिषेक और पत्नी खुशबू का इलाज जारी है। झारखण्ड से रायपुर आते समय कोडार के पास हादसा हुआ है। मिली जानकारी के मुताबिक कांकेर में एसबीआई ब्रांच में चंदन अभिषेक मैनेजर है। सभी मरने वाले एक ही परिवार के हैं। इस दुर्घटना में कार का सामने का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुआ है। कार के परखच्चे उड़ गए हैं।







