कांकेर। बरदेभाटा इलाके में सोमवार शाम चाकू गोदकर युवक की हत्या मामले में पुलिस तीन आरोपी को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी में एक नाबालिग भी है। हत्या का कारण आपसी रंजिश है। रंजिश का कारण है नशा, जिसके चलते दोनों पक्षों में सुबह से चल रहा विवाद इतना बढ़ गया कि शाम को एक की हत्या हो गई।
हत्या के पहले का एक वीडियो भी सामने आया है। हत्या में बिना शर्ट का दिख रहा व्यक्ति शिवा वाल्मीकि है। जिसका नाबालिक आरोपी के साथ हाथापाई हो रहा है, वीडियो में साफ तौर पर सुना जा सकता है जिसमे हथियार निकालने की बात हो रही है।
गौरतलब है कि नगर पालिका सफाईकर्मी शिव वाल्मिकी 22 साल निवासी टिकरापारा कांकेर सोमवार सुबह नया बसस्टैंड के निकट नाश्ता ठेला पहुंचा था। यहां नाबालिग बालक से पुरानी रंजिश के चलते विवाद हुआ। यहां तो विवाद शांत हो गया, लेकिन आरोपी नाबालिग बालक को यह बात बुरी लग गई थी।







