Home » वोट देने के लिए मतदान केंद्र पहुंची महिला की मौत, बताई जा रही ये वजह…
छत्तीसगढ़

वोट देने के लिए मतदान केंद्र पहुंची महिला की मौत, बताई जा रही ये वजह…

बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण का मतदान (Chhattisgarh Second Phase Voting) जारी है। इस बीच बलौदाबाजार जिले से बड़ी खबर सामने आई है। वोट देने के लिए मतदान केंद्र पहुंची महिला की अचानक मौत हो गई है। यह मामला कसडोल थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार, कसडोल विधानसभा क्षेत्र के मतदान क्रमांक 76 ग्राम मल्दा में वोट देने लाइन में खड़ी महिला की अचानक मौत हो गई है। मृतका का नाम सहोदरा उम्र 60 वर्ष है। घटना की पुष्टि भूपेंद्र अग्रवाल निर्वाचन अधिकारी कसडोल ने की है। महिला की मौत का कारण हार्टअटैक बताया जा रहा है।

Search

Archives