बिलासपुर। थाना सिटी कोतवाली पुलिस ने नारियल कोठी दयालबंद स्थित अंग्रेजी शराब दुकान में हुई चोरी की वारदात का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तापर कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।
पुलिस ने आरोपी के पास से चोरी गई रकम का आंशिक हिस्सा बरामद कर लिया है। जबकि उसका साथी फरार है। विगत 28 सितंबर को प्रार्थी मिनेश कुमार दिनकर जो दुकान का सुपरवाइजर है। थाना सिटी कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराया था कि दुकान का रोशनदान टूटा मिला। सीसीटीवी फुटेज चेक करने पर स्पष्ट हुआ कि एक व्यक्ति दुकान में घुसकर गल्ले से 68,780 और 7,220 कीमत की शराब चोरी कर ले गया है। इस पर अपराध क्रमांक 529/25 धारा 331, 305 बीएनएस पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। पुलिस ने सीसीटीवी व मुखबीर की सूचना के आधार पर घेराबंदी कर मधुबन मरघट के पास से आरोपी अर्जुन यादव 20 वर्ष निवासी दुर्गा बाड़ा मधुबन रोड को पकड़ा। पूछताछ में उसने अपने साथी शिवा वर्मा के साथ चोरी की वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया। अर्जुन यादव से 15,410 नकद बरामद कर जप्त किया गया। शेष रकम खर्च करने की जानकारी दी। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया। घटना में शामिल दूसरा आरोपी शिवा वर्मा फरार है। जिसकी तलाश पुलिस कर रही है।







