अंबिकापुर। पिछले कई दिनों से छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों में लगातार बारिश हो रही है। पिछले दो सप्ताह से पानी के लिए तरस रहे सरगुजा संभाग पर मौसम मेहरबान हैं और यहां पिछले दो दिनों से झमाझम बारिश हो रही है, जिसके कारण सभी नदी-नाले उफान पर आ गए हैं। इसी दौरान एक बाइक सवार सड़क के उपर पानी के तेज बहाव को बाइक से पार करते समय उफनते नाले में बह गया।
यह घटना दरिमा थाना क्षेत्र के छिंदकालो की बताई जा रही है। हालांकि, आसपास के लोगों ने नाले में बह रहे युवक को आगे जाकर बचा लिया। घटना का एक वीडियो भी तेजी से वायरल हो रहा है।







