बिलासपुर। जिले के सीपत थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम जांजी में एक हृदयविदारक घटना सामने आई है, जिसने मानवता को झकझोरकर रख दिया है। यहां एक दिन के नवजात को इतनी बेरहमी के साथ मौत के घाट उतार दिय गया कि इंसानियत पर सवाल खड़े होने लगे हैं। अज्ञात लोगों द्वारा नवजात को शासकीय हाईस्कूल परिसर में छोड़ दिया गया, जिसक बाद उसके शव के टुकड़े अलग-अलग स्थानों पर मिले। घटना से गांव में सनसनी फैल गई।
गुरूवार सुबह गांव के कुछ बच्चे घर के बाहर खेल रहे थे। तभी उनकी नजर एक कुत्ते पर पड़ी। कुत्ता मुंह में मांस के टुकड़े दबाकर भाग रहा था। बच्चों ने इसकी सूचना ग्रामीणों को दी। ग्रामीणों ने पीछा किया तो कुत्ता गांव के कोटवार दीपक वर्मा के घर की बाड़ी में नवजात का सिर छोड़कर भाग गया। वहीं पास ही अशोक वर्मा के घर की बाड़ी में नवजात के सिर के नीचे का हिसा और दोनों पैर मिले। यह दृश्य इतना भयावह था कि देखने वालों की आंखे नम हो गई और कलेजा कांप उठा। घटना की सूचना मिलते ही सीपत पुलिस मौके पर पहुंची और नवजात के शव के टुकड़ों को कब्जे में लेकर जांच शुरू की।
पुलिस के अनुसार शिशु की उम्र लगभग एक दिन बताई जा रही है। आसपास के क्षेत्रों में सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। ताकि यह पता लगाया जा सके कि नवजात को किन परिस्थितियों में और किसने स्कूल परिसर में छोड़ा। इस अमानवीय घटना के बाद गांव मे दहशत और आक्रोश का माहौल है। ग्रामीणों की आंखें नम और दिल में सवाल क्या समाज इतना संवेदनहीन हो गया है। ग्रामीणों ने दोषियों की गिरफ्तारी और कड़ी सजा की मांग की है। ताकि फिर कभी कोई मासूम इस तरह मानव क्रूरता का शिकार न बने।







