Home » शख्स का गला रेतकर मौके से फरार हुआ बदमाश, जांच में जुटी पुलिस, अस्पताल में चल रहा उपचार
छत्तीसगढ़

शख्स का गला रेतकर मौके से फरार हुआ बदमाश, जांच में जुटी पुलिस, अस्पताल में चल रहा उपचार

कवर्धा। जहां कवर्धा में झंडा चौक से सटे इलाके में चाकूबाजी की घटना में एक युवक घायल हो गया, जिसका इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है। मामला सिटी कोतवाली थाने क्षेत्र का है।

बता दें कि सिटी कोतवाली कवर्धा अंतर्गत झंडा चौंक में बीती रात चाकूबाजी की घटना से माहौल गरमा गया। मिली जानकारी के मुताबिक संदीप साहू, लक्ष्मी पंडाल के पास खड़ा हुआ था। इसी दौरान एक अज्ञात युवक ने संदीप के समीप पहुंचा। संदीप कुछ समझ पाता इससे पहले ही उसने चाकू से उसका गला रेत दिया। घटना के बाद बदमाश मौके से फरार हो गया। संदीप को लहूलुहान हालात में निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनका इलाज जारी है। वहीं घटना के बाद आक्रोशित मोहल्लेवासी इकट्ठा हो गए और आरोपी के खिलाफ कारवाई की मांग पर अड़े रहे। फिलहाल पुलिस फरार आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।

Search

Archives