बिलासपुर। सरकंडा के सीपत रोड स्थित पटवारीप्रशिक्षण केंद्र के पास युवक और युवती की फांसी के फंदे पर लटकी लाश मिली है। इसकी सूचना पर सरकंडा पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर युवक और युवती की पहचान शुरू कर दी है। पुलिस की टीम ने युवती की पहचान पूर्णिमा यादव के रूप में की है। वहीं युवक की पहचान करने की कोशिश की जा रही है।
सरकंडा थाना प्रभारी प्रदीप आर्य ने बताया कि रविवार की रात पुलिस की टीम गश्त पर निकली थी। तभी पटवारी प्रशिक्षण केंद्र के पास पेड़ पर युवक और युवती की लाश फंदे पर लटकते देख आसपास के लोगों ने सूचना दी। इस पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। प्रारंभिक पूछताछ में पता चला कि युवक और युवती कुछ दिन पहले ही यहां आए थे। उन्होंने सूर्या चौक के पास किराए पर मकान लिया था। युवती का नाम पूर्णिमा यादव है। दोनों एक दूसरे को पति पत्नी बताकर मकान में रह रहे थे। प्रारंभिक पूछताछ के बाद पुलिस ने दोनों के परिजनों की जानकारी जुटाना शुरू कर दी है। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।







