Home » ईवीएम की सुरक्षा में तैनात आरक्षक ने स्ट्रांग रूम में इंसास राइफल से खुद को मारी गोली
छत्तीसगढ़

ईवीएम की सुरक्षा में तैनात आरक्षक ने स्ट्रांग रूम में इंसास राइफल से खुद को मारी गोली

धमतरी। धमतरी में एक चौंकाने वाली घटना हुई है। ईवीएम की सुरक्षा के लिए तैनात आरक्षक ने स्ट्रांग रूम में सर्विस राइफल से खुद को गोली मार ली। आरक्षक सालिक राम पात्रे के इस आत्मघाती कदम के पीछे की वजह पता नहीं चल सका है। घटना के बाद से जिला प्रशासन में खलबली मच गई है। बताया जा रहा है कि कांस्टेबल ने इंसास राइफल से खुद को गोली मारी थी। वह ईवीएम स्टोर में तैनात था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पहले रुद्री लाइन में पदस्थ था आरक्षक

यह घटना धमतरी के निर्वाचन शाखा में हुई, जहां आरक्षक तैनात था। आरक्षक पहले रुद्री लाइन में पदस्थ था, लेकिन हाल ही में उसे निर्वाचन शाखा में तैनात किया गया था। अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि उसने यह कदम क्यों उठाया।

परिजनों को दी गई घटना की सूचना

परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है और उनके आने के बाद ही स्थिति की जानकारी हो पाएगी। पुलिस परिजनों से पूछताछ करेगी और यह पता लगाने की कोशिश करेगी कि क्या यह आत्महत्या मानसिक वजहों, पारिवारिक कारणों या विभागीय कारणों से जुड़ी हुई है।

Search

Archives