Home » टीपाखोला डेम में डूबे डिप्टी कलेक्टर के पुत्र का शव बाहर निकाला गया, छुट्टी पर आया था घर
छत्तीसगढ़

टीपाखोला डेम में डूबे डिप्टी कलेक्टर के पुत्र का शव बाहर निकाला गया, छुट्टी पर आया था घर

रायगढ़। बलौदा बाजार जिले के डिप्टी कलेक्टर अजय किशोर लकड़ा का 22 वर्षीय पुत्र जॉय लकड़ा टीपाखोला डेम में डूब गया, उसे तैरना नहीं आता था। जानकारी के अनुसार अपने दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने के लिए मंगलवार को टीपाखोला गया था। देर रात गोताखोर उसकी तलाश में लगे रहे, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। बुधवार को सुबह गोताखोरों ने उसका शव गहरे पानी से निकाला।

जानकारी के मुताबिक दिल्ली में पढ़ाई करने वाला जाय लकड़ा छुट्टी में रायगढ़ आया था। मंगलवार की रात आठ बजे के आसपास अपने दो दोस्तों के साथ वह टीपाखोला डेम घूमने, बर्थड़े पार्टी मानने के लिए आया था। वह डेम के ऊपर गेट ओपन होने के पॉइंट पर खड़ा था, तभी उसका ईयर बड्स पानी में गिर गया ईयरबड्स के लिए वह पानी में उतरा और डूब गया। उसे तैरना नहीं आता था। सूचना पर कोतरा रोड पुलिस के साथ, रायगढ़ से आला अधिकारियों की टीम तथा जिंदल अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। रेस्क्यू टीम रात 12 बजे तक डूबे युवक को ढूंढ़ती रही।

Search