Home » नाबालिग से दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार… बहला फुसलाकर भगा ले गया था साथ
छत्तीसगढ़

नाबालिग से दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार… बहला फुसलाकर भगा ले गया था साथ

सीपत। थाना क्षेत्र अंतर्गत नाबालिग लड़की को अज्ञात व्यक्ति बहला फुसलाकर अपने साथ भगाकर ले जाने की शिकायत प्रार्थिया ने दर्ज कराई थी। रिपोर्ट पर थाना सीपत में अपराध धारा 137-2 बीएनएस दर्ज कर विवेचना में लिया गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा अपहृत बालिका की शीघ्र पतासाजी कर बरामद करने एवं आरोपी को गिरफ्तार करने निर्देशित किया गया था। प्रकरण की अपहृता बालिका को 9 मार्च को आरोपी शुभम साहू के कब्जे से बरामद किया गया। प्रकरण के आरोपी शुभम साहू पिता रथराम साहू 23 साल निवासी बाम्हू ने अपहृता को बहला फुसलाकर भगाकर अपने साथ ले जाकर शारीरिक शोषण करना पाया गया। प्रकरण में धारा 87, 64 एवं पाक्सो एक्ट धारा 4, 6 जोड़ा गया। आरोपी को गिरफ्तार कर न्ययिक रिमांड पर भेज भेजा गया। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक गोपाल सतपथी, सउनि शिव सिंह बक्सल, प्रआर प्रफुल सिंह, आरक्षक प्रकाश जगत, मआर ज्योति जगत का विशेष योगदान रहा।

Search

Archives