Home » युवती के घर में घुसकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार…दूसरे राज्य भागने वाला था
छत्तीसगढ़

युवती के घर में घुसकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार…दूसरे राज्य भागने वाला था

रायगढ़। घर में घुसकर युवती के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने वाले आरोपी को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
मिली जानकारी के अनुसार कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत रहने वाली प्रार्थिया ने 9 मई को रायगढ़ जिला कोतवाली में मोनू बंधन के विरूद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

प्रार्थिया ने बताया कि 5 मई की रात उसने घर में घुसकर जबरदस्ती दुष्कर्म किया। इसके बाद परिजनों ने एफआईआर दर्ज नहीं कराने का दबाव बनाया। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर खोजबीन शुरू की। पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी घटना के बाद रायगढ़ से फरार होकर संबंलपुर चला गया है। कोतवाली पुलिस ने संबंलपुर बस स्टैंड से आरोपी को हिरासत में ले लिया। आरोपी उड़ीसा फरार होने की फिराक में था। वह बस का इंतजार कर रहा था। जिसे घेराबंदी कर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उक्त कार्यवाही में उपनिरीक्षक दीपिका निर्मलकर एवं स्टाफ की सराहनीय भूमिका रहीं।

Search

Archives