अंबिकापुर। सरगुजा में 2 युवक साइकिल में किसी महिला की लाश को लादकर शहर के बीच पहुंचे थे। दोनों ने एक दुकान के सामने लाश को लिटा दिया और मौके से फरार हो गए।यह पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र में सामने आया है। मंगलवार की दोपहर लोगों ने पुराना बस स्टैंड स्थित मुख्य डाकघर के पास एक दुकान के सामने महिला की लाश देखी और पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना मिलने पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। इसके बाद पुलिस ने आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाले। सीसीटीवी में 2 शख्स साइकिल से महिला का शव उतारते नजर आए। वे दोनों लड़खड़ा रहे थे। वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि कैसे दोनों महिला का शव एक दुकान के सामने छोड़कर चले जाते हैं। इस दौरान आस-पास से लोग भी गुजरते हैं, लेकिन अंजान बनकर आगे निकल जाते हैं।
दोनों हिरासत मेंवीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने दोनों को खोजते हुए कोठीघर के पास से पकड़ लिया है। दोनों ने इतनी शराब पी रखी थी कि पुलिस को कुछ ठीक से बता नहीं पा रहे थे। ऐसा माना जा रहा है कि 2 युवक और मृतक महिला ने शराब पी रखी थी, और ज्यादा शराब पीने से महिला की मौत हो गई।
बतौली क्षेत्र की रहने वाली थी महिलापुलिस ने महिला की पहचान भी कर ली है। महिला बतौली इलाके के जामपारा की रहने वाली थी। उसका नाम सुमन चौधरी (37) है, लेकिन वह इन लोगों के साथ कैसे आई ये पता नहीं चल सका है। न ही जिन 2 लोगों को हिरासत में लिया गया है। उनके बारे में कोई जानकारी मिली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।







