Home » कांकेर हाईवे पर तेंदुओं का आतंक! गांव में घुसा जोड़ा, राहगीरों ने जान बचाकर बनाया वीडियो
छत्तीसगढ़

कांकेर हाईवे पर तेंदुओं का आतंक! गांव में घुसा जोड़ा, राहगीरों ने जान बचाकर बनाया वीडियो

खाने की तलाश में गांव पहुंचे तेंदुए

कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब नेशनल हाईवे के पास तेंदुओं का एक जोड़ा नजर आया। यह घटना शहर से लगे ग्राम नंदनमारा की है, जहां अचानक तेंदुओं की एंट्री से गांव में दहशत का माहौल बन गया।

हाईवे पर दिखा तेंदुओं का जोड़ा

मिली जानकारी के अनुसार, नंदनमारा गांव के पास नेशनल हाईवे किनारे दो तेंदुए घूमते नजर आए। अचानक तेंदुओं को देखकर वहां मौजूद लोगों और राहगीरों में अफरा-तफरी मच गई।

राहगीरों ने बनाया वीडियो, हुआ वायरल

इस दौरान कुछ राहगीरों ने हिम्मत दिखाते हुए तेंदुओं का वीडियो बना लिया। यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इसे खूब शेयर कर रहे हैं।

खाने की तलाश में गांव पहुंचे तेंदुए

बताया जा रहा है कि मुर्गे और मछली के फेंके गए अपशिष्ट के कारण तेंदुए भोजन की तलाश में गांव की ओर आ गए। वन्यजीव विषेशज्ञों के मुताबिक, इस तरह का कचरा जंगली जानवरों को आबादी की ओर आकर्षित करता है।

बढ़ सकता है खतरा

स्थानीय लोगों में डर का माहौल है। ग्रामीणों ने प्रशासन और वन विभाग से निगरानी बढ़ाने की मांग की है, ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके।

देखें वीडियो :-

Search

Archives