Home » बंद कमरे में मिली महिला की संदिग्ध लाश, हत्या या कुछ और… पुलिस मामले की जांच में जुटी
छत्तीसगढ़

बंद कमरे में मिली महिला की संदिग्ध लाश, हत्या या कुछ और… पुलिस मामले की जांच में जुटी

बिलासपुर। शुक्रवार की देर रात चांटापारा स्थित एक घर में महिला की संदिग्ध लाश मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही सिविल लाइन पुलिस मौके पर पहुंची। शव को पीएम के लिए भेजा गया है।

मिली जानकारी के अनुसार सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत तिलकनगर के चांटापारा स्थित हनुमान मंदिर के पीछे स्थित मकान में रहने वाली जोली सुखनंदन (परित्यक्ता) अकेले रहती थी। शुक्रवार की शाम उनके मकान से तेज बदबू आने पर आसपास के लोगों को अनहोनी की आशंका हुई। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। कमरे में पहुंचने पर सोफे पर महिला की लाश पड़ी हुई थी। चारों ओर कपड़े और सामान बिखरे हुए थे। महिला के बाल कटे हुए सोफे के पास पड़े थे। बताया जा रहा है कि जोली सुखनंदन का तलाक हो गया था। इसके बाद वह मायके में ही रह रही थी। परिवार के अन्य सदस्य यदुनंदन नगर में रहते हैं। जबकि जोली अकेले तिलकनगर स्थित मकान में रह रही थी। बताया जा रहा है कि महिला की लाश तीन से चार दिन पुरानी है। हालांकि महिला की हत्या होने की आशंका जताई जा रही है। इधर पुलिस ने फारेंसिक टीम को मौके पर तैनात कर दिया है। जिसके बाद ही जांच को गति मिलेगी। फिलहाल पुलिस मामले की हर पहलु की जांच कर रही है।

Search

Archives

    Featured