Home » तेज रफ़्तार पिकअप पलटी, 18 लोग घायल, 4 की हालत गंभीर
छत्तीसगढ़

तेज रफ़्तार पिकअप पलटी, 18 लोग घायल, 4 की हालत गंभीर

कांकेर। एक बार फिर कांकेर जिले में एक बड़ा सड़क हादसा हुआ है।  तेज रफ़्तार पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। इस हादसे में पिकअप सवार 18 लोग घायल हो गए। घायलों में से 4 की हालत गंभीर बताई जा रही है।  घटना नरहरपुर थाना क्षेत्र के रिसेवाडा गांव के पास घटित हुई है। सड़क हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल दाखिल कराया गया।

Search

Archives