Home » तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को ठोका, पति-पत्नी की मौत, तीन घायल
छत्तीसगढ़

तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को ठोका, पति-पत्नी की मौत, तीन घायल

जगदलपुर। राष्ट्रीय राजमार्ग 30 में रविवार देर शाम एक तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को ठोकर मार दी। घटना में में बाइक सवार पति पत्नी की मौत हो गई, जबकि कार सवार 3 लोग घायल हो गए, जिन्हें बेहतर उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। शवों को पीएम के लिए भेज दिया गया है।

कोतवाली थाना प्रभारी के अनुसार आसना जामगुड़ा निवासी सुखनाथ कश्यप अपनी पत्नी फुलमनी को लेकर घरेलू काम से भानपुरी मोटरसाइकिल में गया हुआ था।  जहाँ से दोपहर को वापस लौट रहा था । इसी दौरान अचानक आसना के पास जगदलपुर की ओर से रायपुर जा रही एक तेज रफ्तार कार बाइक सवार को ठोकर मार दी।  घटना इतनी जबरदस्त थी कि पति-पत्नी दोनों की मौत हो गई, जबकि कार सड़क किनारे पटलते हुए चारों चक्के ऊपर हो गए।

आसपास के लोगो ने घटना की जानकारी पुलिस के साथ ही यातायात पुलिस को दी, जहाँ मौके पर पहुँची पुलिस ने पहले शवों को पीएम घर पहुँचाया। वहीं घायलों को अस्पताल भेजा गया। घटना की जानकारी लगते ही मृतक के परिजन भी अस्पताल आ पहुँचे। घायलों का उपचार जारी है।

Search

Archives