Home » … तो इसलिए 65 वर्षीय मां ने हंसिया से हमला कर बेटे की कर दी हत्या
छत्तीसगढ़

… तो इसलिए 65 वर्षीय मां ने हंसिया से हमला कर बेटे की कर दी हत्या

धमतरी। बेटे के ईलाज व बहू की लड़ाई-झगड़े से परेशान 65 वर्षीय मां ने बेटे को हंसिया से हमला कर मौत के घाट उतार दिया। मामले में पुलिस ने आरोपी मां को गिरफ्तार किया है।
जानकारी के अनुसार 15 मई को गंगरेल के बाजारपारा स्थित एक घर में गणेश पटेल की खून से लथपथ लाश मिली थी। सूचना पर रूद्री पुलिस व सायबर की टीम पहुंची। प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध नजर आया। इसलिए फॉरेंसिक टीम की भी मदद ली गई। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट में हत्या का खुलासा हुआ। इसके बाद पुलिस ने जांच-पड़ताल शुरू की। आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू की तो यह बात सामने आई कि मृतक का अपनी पत्नी व मां के साथ आए दिन लड़ाई-झगड़ा होता था। मृतक की मां से पूछताछ करने पर हत्या में संलिप्तता नजर आई। कड़ाई से पूछताछ करने पर हत्या करना स्वीकार किया।

0 ऐसे दिया घटना को अंजाम
पूछताछ में मृतक की मां ने पुलिस को बताया कि वह बेटे की ईलाज व बहू की लड़ाई-झगड़े से परेशान थी। एक सप्ताह पहले ही बेटा गणेश पटेल ने कहा कि उसके पास घर नहीं है, पैसा भी नहीं है, वह पत्नी के साथ पुराने घर में आकर रहने की इच्छा जताई, लेकिन वह अपनी बहू को साथ में रखना नहीं चाहती थी। इसे लेकर बेटा से विवाद भी हुआ। बेटे की मानसिक स्थिति भी बचपन से कुछ ठीक नहीं थी, दवाई सहित अन्य खर्चे का भार भी मां को ही वहन करना पड़ रहा था। इससे वह काफी परेशान हो चुकी थी। घटना के एक दिन पूर्व गणेश की पत्नी शादी में मायके कांकेर गई थी। बेटे को अकेला पाकर रात करीब 3 बजे मां ने हंसिया से बेटे की पेट पर जानलेवा हमला कर दिया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। फिलहाल पुलिस ने आरोपी मां को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

Search

Archives