कोरबा। जिले के आईटी कॉलेज में बने आवासीय परिवार में खड़ी स्कूटी में एक सांप घुसने की घटना सामने आई हैं। बीती रात्रि प्रणय राही जोकि आईटी कॉलेज के रजिस्टार के पद में हैं, वो भोजन के पश्चात् अपने मित्रों के साथ टहल रहे थे की अचानक से स्कूटी के अंदर सांप को घुसते हुए देखा तो काफ़ी डर गए।
उन्होंने भगाने का प्रयास भी किया पर बड़ी तेजी से सांप स्कूटी के अंदर घुस गया, फिर डरे सहमे लोगों ने इसकी जानकारी वाइल्डलाइफ रेस्क्यु टीम (नोवा नेचर) के जितेंद्र सारथी को दी। जितेन्द्र सारथी ने थोड़ी देर में पहुंचने की बात कहीं। तब तक दूर से नजर रखने की बात कही गई, फिर थोड़ी देर बाद मौके स्थल पर पहुंचकर गाड़ी में रखें टूल्स से वाइजर को खोला गया तो आश्चर्य चकित करने वाला नजारा था। हेड लाइट के ऊपर (बिल्ली सांप) बैठा हुआ था, जो की हल्का जहरीला होता हैं, उससे इंसानों को कोई खतरा नहीं रहता, फिर भी सावधानी से सांप को सुरक्षित तरीके से रेस्क्यु कर थैले में डाला गया, जिसके बाद सभी ने राहत भरी सांस ली, फिर सांप को जंगल में छोड़ दिया गया।
जितेंद्र सारथी ने आम जनों से अपील किया है स्कूटी, बाइक और कार चालू करने से पहले अच्छे से जांच कर लें, साथ ही रात को मच्छरदानी लगाकर ही सोए और सर्पदंश होने पर जिला अस्पताल ही जाएं।







