Home » माओवादियों द्वारा प्लांट किए गए दो आईईडी बरामद कर सुरक्षाबलों ने किया निष्क्रिय
छत्तीसगढ़

माओवादियों द्वारा प्लांट किए गए दो आईईडी बरामद कर सुरक्षाबलों ने किया निष्क्रिय

बीजापुर के गंगालुर थाना क्षेत्र के एफओबी कोप्पागुड़ा से सीआरपीएफ 199 वाहिनी की टीम एफओबी पीड़िया क्षेत्र में एरिया डॉमिनेशन एवं डिमाइनिंग ड्यूटी पर निकली थी। अभियान के दौरान पीड़िया कैम्प से लगभग दो किलोमीटर की दूरी पर निर्माणाधीन सड़क से करीब 50 मीटर दूर डिमाइनिंग के दौरान माओवादियों द्वारा प्लांट किए गए दो आईईडी बरामद हुई, उसे सुरक्षा के सभी मानकों का पालन करते हुए केरिपु 199 वाहिनी की बीडीडी टीम की सहायता से मौके पर ही सुरक्षित रूप से निष्क्रिय कर दिया गया।

बरामद आईईडी में से एक टिफिन बॉक्स में तथा दूसरा बियर की बोतल में लगाया गया था। दोनों आईईडी प्रेशर मैकेनिज्म से लगाए गए थे। सुरक्षा बलों की सतर्कता एवं त्वरित कार्रवाई से माओवादियों की एक बड़ी साजिश को समय रहते विफल कर दिया गया।

Search

Archives