Home » ग्रामीण की जल समाधि
छत्तीसगढ़

ग्रामीण की जल समाधि

कोरबा। जामकछार इलाके के एक कुएं में ग्रामीण की डूबने से मौत हो गई। आज सुबह उसका शव स्थानीय लोगों की मदद से निकाल लिया गया। कोरबी पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए पोड़ी उपरोड़ा भेज दिया है। पुलिस ने बताया कि जामकछार पंचायत के बोदलाभाठा क्षेत्र में यह घटना हुई। 72 वर्षीय करण सिंह पिता गनपत सिंह गोंड असावधानीवश कुएं में जा गिरा। बारिश की वजह से कुआं लबालब भरा हुआ था और समस्या बन गई। घटना के बारे में जानकारी तब हुई जब कई घंटे तक ग्रामीण को नहीं देखा गया। खोजबीन के दौरान शव कुएं में दिखाई दिया। पुलिस ने बताया कि बीएनएसएस की धारा में मर्ग दर्ज किया गया है। विभिन्न क्षेत्रों में पुलिस लोगों को जागरूक कर रही है कि पानी वाली जगहों से दूर रहें।

Search

Archives