Home » आधी रात रतनपुर में वारदात … कार रोककर सेवानिवृत्त शिक्षक से नगदी की लूट
छत्तीसगढ़

आधी रात रतनपुर में वारदात … कार रोककर सेवानिवृत्त शिक्षक से नगदी की लूट

रतनपुर। थाना रतनपुर क्षेत्र में देर रात एक सेवानिवृत्त शिक्षक से ऑटो सवार युवकों ने डंडे से मारपीट की और धमकाते हुए 1200 रूपये लूट लिए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने ऑटो सीजी 10 सीडी 7944 के चालक और साथियों के खिलाफ धारा 309 (4) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार ग्राम कर्रा निवासी युवराज सिंह प्रधान 63 वर्ष सेवानिवृत्त शिक्षक हैं। 17 अगस्त को वे दाएं कान में दर्द का इलाज कराने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रतनपुरन पहुंचे थे। उपचार के बाद वे अपनी कार से घर लौट रहे थे। रात करीब 12.15 बजे कृष्णा ट्रेडर्स के पास पहुंचे। इसी दौरान ऑटो सीजी 10 7944 में सवार कुछ युवक वहां पहुंचे। पीड़ित के अनुसार दो तीन युवकों ने उनकी कार को रोक लिया और शीशा खटखटाकर उन्हें बाहर आने को कहा। इसके बाद आरोपियों ने उनके साथ गाली गलौज करते हुए पैसों की मांग की। जब उन्होंने पैसे नहीं होने की बात कही तो युवकों ने हाथ में रखा डंडा दिखाते हुए जान से मारने और मारपीट की धमकी दी। आरोप है कि इसी दौरान युवकों ने उनकी जेब में रखे 1200 रूपए जबरन निकाल लिए और मौके से भाग निकले। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की पहचान और घटना की जांच शुरू कर दी है।

Search

Archives