बिलासपुर। थाना रतनपुर में ग्राम चपोरा से पुलिस को सूचना मिली थी कि उनके गांव का एक व्यक्ति रात्रि में कई दिनों से मुख्य मार्ग में आने जाने वाले वाहनों व राहगीरों पर पथराव कर तोड़फोड़ कर रहा है।
सूचना पर थाना प्रभारी रतनपुर अजय कुमार भापुसे (प्रशिक्षु) के द्वारा त्वरित कार्यवाही करने हेतु थाना में टीम गठित कर 29 अप्रैल की रात्रि में ग्राम चपोरा रवाना किया गया। पुलिस ने देखा कि ग्राम चपोरा बस स्टैण्ड के पास एक व्यक्ति रात के अंधेरे में वाहनों पर पथराव कर रहा था, जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया। उसका नाम पता पूछने पर अपना नाम राजू जायसवाल पिता परसराम जायसवाल उम्र 50 वर्ष निवासी चपोरा थाना रतनपुर का होना बताया। पूछताछ करने पर आने जाने वालों को परेशान करने की नीयत से पथराव करना बताया। आरोपी को मौके पर गिरफ्तार कर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई।







