Home » बहला-फुसलाकर नाबालिग को घर से भगाया, किया दुष्कर्म, आरोपी युवक कर्नाटक से गिरफ्तार
छत्तीसगढ़

बहला-फुसलाकर नाबालिग को घर से भगाया, किया दुष्कर्म, आरोपी युवक कर्नाटक से गिरफ्तार

कांकेर।  अंतागढ़ में एक युवक ने नाबालिग को अपने प्यार में फंसाकर अपने साथ भगाकर ले गया, आरोप है कि वहां उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस आरोपी को कर्नाटक से गिरफ्तार कर अपने साथ ले लाई, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

मामले की जानकारी देते हुए अंतागढ़ थाना प्रभारी ने बताया कि 22 जनवरी को थाना अंतागढ़ में प्रार्थी द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमें बताया कि आरोपी उनकी नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर अपने साथ भगाकर ले गया। जहां नाबालिग के साथ शारीरिक संबंध बनाए।

प्रार्थी की रिपोर्ट पर संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए एक टीम बनाई गई। जहां नाबालिग को खोजने के लिए भेजा गया, पुलिस को जानकारी मिली कि आरोपी कर्नाटक में है। टीम द्वारा आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसमें उसने नाबालिग को भगाने के साथ ही दुष्कर्म करने की बात स्वीकार की।

आरोपी मनसाय पुड़ो उर्फ समीर 23 वर्ष निवासी मंगहुर थाना बड़गांव जिला कांकेर ने यह भी बताया कि उसने नाबालिग को धमकी देकर अपने नाम की जगह दूसरे युवक का नाम लेकर फंसा देने की बात भी कही थी, लेकिन नाबालिग ने ऐसा करने से मना कर दिया। 22 मार्च को आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय भानुप्रतापपुर में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।

Search

Archives