रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून की एंट्री से पहले तापमान में बढ़ोतरी का दौर जारी है। इस बीच मंगलवार को राजधानी रायपुर के कुछ इलाकों में अंधड़ के साथ बारिश तो कहीं बूंदाबांदी हुई। इसके बाद तेज धूप के कारण रात तक उमस से लोग परेशान होते रहे। बिलासपुर में पारा 42 डिग्री तक पहुंच गया है।
मौसम विभाग ने जानकारी दी कि उत्तरी इलाकों में अधिकतम तापमान 2 डिग्री तक बढ़ा है। संभावना है कि अगले 5 दिनों तक हलकी से मध्यम बारिश, बादल गरजने और तेज हवा चल सकती है। कल कुछ स्थानों पर बारिश हुई। लोकल सिस्टम के कारण बस्तर में 5 सेमी पानी गिरा।







