Home » रेलवे एडीआरएम के बेटे ने कमरे में फांसी लगाकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस
छत्तीसगढ़

रेलवे एडीआरएम के बेटे ने कमरे में फांसी लगाकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

बिलासपुर। रेलवे एडीआरएम के बेटे ने अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है। मृतक के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।

यह मामला तारबाहर थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के अनुसार, तारबाहर थाना क्षेत्र स्थित रेलवे ऑफिसर कॉलोनी में रेलवे एडीआरएम श्याम सुंदर के बेटे का शव उसके कमरे में फांसी के फंदे पर लटका हुआ मिला। घटना की सूचना परिजनों ने पुलिस को दी. जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। मृतक छात्रा का नाम युवल कुमार 16 वर्ष बताया जा रहा है। वह जैन इंटरनेशनल स्कूल में कक्षा ग्यारहवीं की पढ़ाई कर रहा था। हाल ही में वह चार दिन के बेंगलुरु टूर से परिवार के साथ लौटा था। आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Search

Archives