Home » रायपुर एयरपोर्ट में काम करने वाली युवती से रेप, शिकायत के बाद पुलिस ने लिया एक्शन
छत्तीसगढ़

रायपुर एयरपोर्ट में काम करने वाली युवती से रेप, शिकायत के बाद पुलिस ने लिया एक्शन

रायपुर । रायपुर एयरपोर्ट में कार्य करने वाली युवती से युवक ने शादी का झांसा देकर पहले शारीरिक संबंध बनाया, लेकिन अब युवक दूसरी लड़की से शादी करने जा रहा है। पीड़िता ने नारायणपुर थाने में युवक के खिलाफ दुष्कर्म की शिकायत दर्ज कराते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

रायपुर एयरपोर्ट में काम करने वाली युवती ने नारायणपुर थाने में दर्ज अपनी शिकायत में बताया कि उसका समाज के ही युवक विवेक महानंदे से वर्ष 2021 से प्रेम प्रसंग चल रहा था। युवक ने शादी का झांसा देते हुए वर्ष 2022 में शारीरिक संबंध बनाया। इसके बाद बीच-बीच में मुलाकात के दौरान शादी का झांसा देकर संबंध बनाता रहा। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए मामला दर्ज कर लिया है।

Search

Archives