बिलासपुर। एसपी संतोष सिंह द्वारा जिले में गुम बालक-बालिकाओं की खोजबीन के लिए लगातार अभियान चला रही है। गुम बच्चों की पता तलाश के लिए अपने अधिनस्थ कर्मियों को निर्देशित किया है।
इसी के परिप्रेक्ष्य में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अर्चना झा एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस कोटा सिद्धार्थ बघेल के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कोटा टीएस नवरंग के नेतृत्व में लगातार गुम बच्चों, महिला, पुरूषों की पता तलाश की जा रही है।
28 नवंबर को एक महिला साकिन डोंगरीपारा कोटा थाना पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई की इसकी नाबालिक लड़की 14 साल 05 माह 26 नवंबर की रात्रि करीबन 10 बजे घर से बिना बताए कहीं चली गई है। प्रार्थीया के रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया।
विवेचना दौरान 4 दिसंबर को उक्त नाबालिक बालिका को बरामद किया गया। नाबालिक लड़की से पूछताछ करने पर घर वाले से नाराज होकर बागेश्वरधाम मध्यप्रदेश चली जाना बताई। नाबालिग को बरामद कर परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया है।







