Home » हिर्री माइंस में युवक की सिर कुचलकर हत्या… निर्वस्त्र मिली लाश, आरोपी की पुलिस को तलाश
छत्तीसगढ़

हिर्री माइंस में युवक की सिर कुचलकर हत्या… निर्वस्त्र मिली लाश, आरोपी की पुलिस को तलाश

बिलासपुर। चकरभाठा थाना क्षेत्र अंतर्गत हिर्री माइंस स्थित डोलोमाइट खदान के पास गुरूवार की सुबह एक अज्ञात युवक की निर्वस्त्र लाश मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की उम्र लगभग 25 से 30 वर्ष के बीच बताई जा रही है। उसका चेहरा बुरी तरह पत्थर से कुचला हुआ था, जिससे उसकी पहचान नही हो पाई है।

घटना की सूचना हिर्री माइंस के अधिकारी रमेश कुमार चौबे द्वारा चकरभाठा पुलिस को दी गई। उन्होंने बताया कि हिर्री माइंस छतौना क्षेत्र में खदान के पास एक युवक का शव संदिग्ध अवस्था में पड़ा हुआ है। सूचना पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई शुरू की। प्रथम दृष्टया मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है, क्योंकि युवक का सिर किसी भारी वस्तु संभवतः पत्थर से कुचला गया है। चौकाने वाली बात यह है कि यह क्षेत्र भिलाई स्टील प्लांट के हिर्री माइंस का हिस्सा है, जोकि केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल की निगरानी में रहता है। बावजूद इसके इस तरह की गंभीर घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। आसपास के इलाकों के गुमशुदा व्यक्यिं की जानकारी खंगाली जा रही है। ताकि मृतक की पहचान हो सके। वहीं हत्या की आशंका को ध्यान में रखते हुए अज्ञात आरोपी की तलाश भी तेज कर दी गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा।

Search

Archives