Home » नाबालिग को पेड़ से बांधकर पीटा, वायरल वीडियो पर पुलिस ने लिया संज्ञान, आरोपी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़

नाबालिग को पेड़ से बांधकर पीटा, वायरल वीडियो पर पुलिस ने लिया संज्ञान, आरोपी गिरफ्तार

जशपुर। एक नाबालिग बच्चे को पेड़ से बांधकर पीटा गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद आमजन में आक्रोश फैल गया। वायरल वीडियो पर जशपुर जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने स्वतः संज्ञान लेते हुए पत्थलगांव पुलिस को तत्काल जांच और कार्रवाई के निर्देश दिए।

पुलिस जांच में सामने आया कि ग्राम लाखझार मांझीपारा निवासी करमु राम मांझी (35 वर्ष) ने अपने ही गांव की महिला बुधियारो बाई के नाबालिग पुत्र को खेत में नुकसान पहुंचाने और पुवाल जलाने के संदेह में रस्सी से पेड़ में बांधकर बर्बरता से पीटा। इस अमानवीय कृत्य का वीडियो जैसे ही वायरल हुआ, पुलिस तत्काल हरकत में आते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी को 13 जून को न्यायालय में पेश किया गया।

Search

Archives