Home » हत्या के फरार आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, सिर पर किया था डंडे से प्रहार..
छत्तीसगढ़

हत्या के फरार आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, सिर पर किया था डंडे से प्रहार..

कोरबा। हत्या के फरार आरोपी को रजगामार पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार किया है।

जिले के रजगामार चौकी अन्तर्गत आने वाले गांव दर्रापारा भुलसीडीह निवासी बसंत कुमार का करीब छः माह पहले 14 मई घर के पास गली में रुपयों लेनदेन को लेकर राज कंवर से विवाद हो गया था। इसी दौरान राज कंवर ने तेस में आकर खटिया के पाटीनुमा डण्डे से बसंत के सिर पर ताबड़तोड़ प्रहार कर मौके से फरार हो गया। लहूलुहान बसंत को गंभीर अवस्था में सिम्स बिलासपुर में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी 15 मई 2023 को मृत्यु हो गई। .बताया जा रहा हैं कि डंडे से प्रहार होने के कारण उसका सिर फट गया था तथा रक्तस्राव अत्यधिक होने की वजह से सिम्स के डॉक्टर की काफी कोशिश के बावजूद उसे बचाया नहीं जा सका।

पुलिस ने बताया कि कोरबा में दोनों मजदूरी का बकाया पैसा लेकर शाम करीब 5-6 बजे अपने गांव भुलसीडीह पहुंचे थे। जहां पैसे के लेनदेन को लेकर बसंत और राज के बीच विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि राज ने अपने साथी बसंत को जमीन में गिरा दिया औऱ गली में पड़े खटिया के पाटे से सिर पर प्रहार कर दिया। घटना को अंजाम देने के बाद वह मौके से फरार हो गया। पुलिस तब से उसे ढूंढ़ रही थी। पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र शुक्ला की जानकारी में मामला आने के बाद उन्होंने एक टीम बनाकर आरोपी को तत्काल ढूंढकर गिरफ्तार करने का आदेश दिए। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा रापुसे एवं नगर पुलिस अधीक्षक कोरबा भूषण एक्का के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी प्रशिक्षु डीपीएस अविनाश कंवर, चौकी प्रभारी रजगामार राकेश सिंह को तत्काल कार्यवाही हेतु आदेशित करने पर आरोपी राज कंवर के विरुद्ध धारा 302 भादवि का अपराध घटित करना पाए जाने से आरोपी के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर उसकी तलाश की जाने लगी। पुलिस को सूत्रों से जानकारी प्राप्त होने आरोपी को दबिश देकर पकड़ा गया। आरोपी भिखारी उर्फ राज कंवर 31 वर्ष निवासी भुलसीडीह ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया है। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। उक्त कार्रवाई में सउनि राकेश सिंह चौकी प्रभारी रजगामार, प्रधान आरक्षक विनोद कुमार सिंह, गुरुवार सिंह, आरक्षक रूप नारायण साहू सायबर सेल से महिला आरक्षक रेनू टोप्पो, डेमन ओगरे, विकेश्वर प्रताप सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Search

Archives