Home » उत्पात मचा रहे आदतन शराबी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
कोरबा छत्तीसगढ़

उत्पात मचा रहे आदतन शराबी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

कोरबा, कोरबा की सीविल लाईन पुलिस ने उस उत्पाती व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है,जो सुभाष चौक पर शराब के नशे में आने-जाने वाले लोगों को परेशान करने के साथ ही मारपीट कर रहा रहा था। उत्पाती का नाम राजू है,जो आदतन शराबी है और हमेशा इस तरह की हरकते करता रहता है।

बीती शाम को भी वह सुभाष चौक  पर अधनंगा होकर लोगों को परेशान कर रहा था। लोगों के माध्यम से पुलिस तक जब यह बात पहुंची तब तत्काल मौके पर पहुंची और उसकी खातिरदारी करते हुए पुलिस थाना ले आए। शराबी व्यक्ति के खिलाफ पुलिस द्वारा जरुरी कार्रवाई की जा रही है।

Search

Archives