बिलासपुर। जिले के कोनी थाना अंतर्गत सेमरताल गांव में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। एक 14 वर्षीय छात्रा की जान चली गई। शुक्रवार की सुबह कक्षा आठवी की छात्रा दीपा धीवर को कूलर का प्लग लगाते समय करंट का तेज झटका लगा। जिससे वह मौके पर ही अचेत होकर गिर पड़ी। आनन फानन में परिजनों ने उसे सिम्स अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतका दीपा धीवर सेमरताल निवासी रमेश धीवर की बेटी थी। वह कक्षा छठवी की छात्रा थी और रोज की तरह शुक्रवार की सुबह 9 बजे के आसपास वह घर में सामान्य कामकाज में जुटी हुई थी। इसी दौरान गमी से राहत पाने के लिए उसने कूलर चालू करने की कोशिश की और प्लग में हाथ लगाते ही वह करंट की चपेट में आ गई। परिजन तत्काल उसे लेकर सिम्स अस्पताल पहुंचे, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही कोनी पुलिस मौके पर पहुंची। शव को पीएम के लिए भेजा गया। पीएम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।







