Home » धमतरी के माजीसा राइस मिल में आगजनी, बारदाना सहित लाखों का धान स्वाहा
छत्तीसगढ़

धमतरी के माजीसा राइस मिल में आगजनी, बारदाना सहित लाखों का धान स्वाहा

धमतरी।  गर्मी बढ़ने के साथ ही आगजनी की घटनाएं बढ़ने लगी है। कोतवाली थाना क्षेत्र में माजीसा राइस मिल में  भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। अचानक लगी आग के कारण आसपास अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। सूचना मिलते ही दमकल की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के अनुसार, राइस मिल में रखे बारदाना, धान और चावल आग की चपेट में आ गए, जिससे लाखों के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। राइस मिल संचालक सिद्धार्थ जैन ने बताया कि शुरुआती तौर पर आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है।

सूचना मिलते ही वे तत्काल मौके पर पहुंचे और फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई, जिसके बाद आग बुझाने की कार्रवाई शुरू की गई। संचालक ने बताया कि मिल में करीब 50 हजार बारदाना, 1 हजार क्विंटल धान और 1 हजार क्विंटल चावल रखा हुआ था, जो कस्टम मिलिंग के लिए लाया गया था। फिलहाल नुकसान का आकलन किया जा रहा है।

Search

Archives