Home » व्यापारी की चोरी गई मोबाईल से 17 लाख की ऑनलाइन धोखाधड़ी… 2 आरोपी झारखंड से गिरफ्तार
छत्तीसगढ़

व्यापारी की चोरी गई मोबाईल से 17 लाख की ऑनलाइन धोखाधड़ी… 2 आरोपी झारखंड से गिरफ्तार

रायगढ़। व्यापारी का मोबाइल चोरी कर उसके खाते से 17 लाख रूपए की ऑनलाईन ठगी करने वाले दो आरोपियों को रायगढ़ पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जिनके कब्जे से पुलिस ने घटना में प्रयुक्त मोबाइल सहित तकनीकी उपकरणों को बरामद कर लिया है।

मिली जानकारी के अनुसार दानीपारा निवासी गौरीशंकर बेरीवाल ने 4 अप्रैल को कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई थी कि उनका मोबाईल 30 अक्टूबर 2024 को संजय कॉम्पलेक्स में खो गया था, जिसका सिम उन्होंने तुरंत बंद करवा दिया था। बाद में उन्हें तब हैरानी हुई जब 28 मार्च 2025 को बैंक से जानकारी मिली कि उनके खाते से 30 अक्टूबर से 16 नवंबर के बीच 17,16,552 रूपए की निकासी हो चुकी है। जबकि उन्होंने ऐसा कोई लेनदेन नहीं किया था। जिसकी सूचना उन्होंने स्थानीय पुलिस को दी। पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल के निर्देशन पर साइबर सेल ने तकनीकी विश्लेषण करते हुए मनी ट्रांसफर में प्रयुक्त आईपी एड्रेस औेर सिम की लोकेशन ट्रेस किया।

जांच में सामने आया कि मोबाईल झारखंड के साहेबगंज जिले में मुकेश चौधरी नामक व्यक्ति के पास इस्तेमाल हो रहा है। इसके बाद पुलिस अधीक्षक ने कोतवाली और साइबर सेल की विशेष टीम गठित कर झारखंड रवाना किया। स्थानीय पुलिस की मदद से मुख्य आरोपी मुकेश चौधरी और उसके साथ अपराध में शामिल आरोपी सुरेश चौधरी को हिरासत में लेकर रायगढ़ लाया गया। गिरफ्तारी के दौरान आरोपियों के पास से ठगी के लिए नेट उपलब्ध कराया गया मोबाइल और प्रयुक्त मोबाईल जब्त किए गए हैं। जांच में सामने आया कि आरोपीगण ऑनलाइन इगी के लिए नई तकनीक उपयोग करते थे। पुलिस अब दोनों के आपराधिक रिकॉर्ड की विस्तृत जानकारी जुटा रही है। फिलहाल दोनों आरोपियों को रिमांड पर भेज दिया गया है।

Search

Archives