
बलौदाबाजार। जिले में बुधवार की सुबह भीषण सड़क हादसा हुआ है। बरपाली के पास बाराती बस और ट्रक में भिड़ंत हो गई। हादसे में एक की मौत हो गई, वहीं 80 से अधिक लोग घायल हैं। सभी घायलों को बिलाईगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, गिधौरी, कसडोल समेत निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। इनमें से कई लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है।घटना की सूचना मिलते ही गिधौरी पुलिस मौके पर पहुंची। बताया जा रहा है कि पचरी गांव से बारात कुर्रा रायपुर गई हुई थी। वापस लौटते समय हादसा हो गया। गिधौरी पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। मृतक का नाम बसंत कुमार साहू बताया जा रहा। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।—







