Home » तालाब में डूबने से डेढ़ साल के मासूम की मौत… गांव में छाया मातम, मल्हार चौकी क्षेत्र की घटना
छत्तीसगढ़

तालाब में डूबने से डेढ़ साल के मासूम की मौत… गांव में छाया मातम, मल्हार चौकी क्षेत्र की घटना

मल्हार। चौकी क्षेत्र के ग्राम अकोला में गुरूवार को एक हृदयविदारक घटना सामने आई। डेढ़ साल के मासूम की तालाब में डूबने से मौत हो गई। इस दर्दनाक हादसे के बाद पूरे गांव में शोक की लहर है। वहीं परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। पुंलिस मामले की जांच कर रही है।

मिली जानकारी के अनुसार ग्राम अकोला निवासी अर्जुन कुमार मैत्री किसी आवश्यक कार्य से घर से बाहर गए हुए थे। उनकी पत्नी भी काम के सिलसिले में बाहर गई हुई थी। इसी बीच गुरूवार की सुबह 8.30 बजे अर्जुन का डेढ़ साल का बेटा अंकित मैत्री घर के बाहर अन्य बच्चों के साथ खेल रहा था। खेलते खेलते सभी बच्चे घर से करीब 100 मीटर दूर स्थित बदहा तालाब की ओर चले गए। जहां वे तालाब की पचरी किनारे सीढ़ील पर खेलने लगे। इसी दौरान अचानक अंकित का पैर फिसल गया और वह तालाब में गिरकर डूब गया। साथ मौजूद बच्चों ने शोर मचाकर आसपास के लोगों को इसकी जानकारी दी। उसी समय पास ही गाय चरा रहे एक चरवाहे ने मौके पर पहुंचकर बच्चे को तालाब से बाहर निकाला और तत्काल परिजनों को सूचना दी।

घटना की खबर मिलते ही अंकित के पिता अर्जुन मैत्री मौके पर पहुंचे और उसे तत्काल मस्तूरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद अंकित को मृत घोषित कर दिया। मासूम की मौत की खबर सुनकर पूरे परिवार में मातम पसर गया है। फिलहाल मल्हार पुलिस की टीम घटनास्थल का निरीक्षण कर रही है। मामले की विस्तृत जांच की जा रही है। पुलिस बच्चों की मौजूदगी तालाब की स्थिति और परिजनों से पूछताछ कर रही है। ताकि घटना के सभी पहलुओं पर जांच के बाद स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। यह हादसा एक बार फिर बच्चों की सुरक्षा और निगरानी की आवश्यकता को उजाकर करता है।

Search

Archives