Home » गर्लफ्रेंड को मैसेज करने के शक में युवक ने हाथ की अंगुली काटकर की अलग, आरोपी पर मामला दर्ज
छत्तीसगढ़

गर्लफ्रेंड को मैसेज करने के शक में युवक ने हाथ की अंगुली काटकर की अलग, आरोपी पर मामला दर्ज

कोटा। ग्राम भरारी में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां एक युवक ने अपनी गर्लफ्रेंड को मैसेज करने के शक में दूसरे युवक की अंगुली काट दी।

प्रार्थी चंदन वस्त्रकार ने थाना कोटा में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि वह रोजी मजदूरी करता है। 9 जुलाई को दोपहर 3.30 बजे योगेश गुप्ता की किराना दुकान पर सामान लेने गया हुआ था। वहां मौजूद सूर्यकांत वस्त्रकार ने उसे देखकर गाली गलौच करते हुए आरोप लगाया कि वह उसकी गर्लफ्रेंड को मैसेज करता है। प्रार्थी के इंकार करने पर आरोपी ने गाली गलौच करते हुए जान से मारने की धमकी दी और अपने दांत से चंदन के बाएं हाथ की तर्जनी अंगुली काट दिया। जिससे वह कटकर अलग हो गई। प्रार्थी ने यह भी बताया कि आरोपी पहले भी कई बार फोन पर धमकी दे चुका है। पुलिस ने आरोपी सूर्यकांत वस्त्रकार के खिलाफ धारा 115(2), 118(1), 296, 351(2)बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Search

Archives