Home » नवविवाहिता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, दो वर्ष पूर्व हुई थी शादी
छत्तीसगढ़

नवविवाहिता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, दो वर्ष पूर्व हुई थी शादी

जांजगीर-चांपा। सिवनी गांव में 22 वर्षीय नवविवाहिता ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के कारणों का पता नहीं चल सका है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। मृतका की पहचान आंचल सिदार के रूप में हुई है। उसकी शादी करीब दो वर्ष पहले सिवनी निवासी सपन सिदार (24) से हुई थी। दंपति का 11 माह का एक बच्चा भी है। आंचल अपने पति और जेठानी के साथ एक ही घर में रहती थी। पति सपन सिदार ने पुलिस को बताया कि मंगलवार रात आंचल अपने कमरे में गई और दरवाजा बंद कर लिया। काफी देर दरवाजा नहीं खोला, तो परिजनों ने छत की शीट हटाकर अंदर देखा गया, जहां आंचल फांसी लगा ली है।

Search

Archives