Home » नक्सलियों ने शिक्षादूत और रसोइयां सहित चार लोगों को उतारा मौत के घाट, जांच में जुटी पुलिस
छत्तीसगढ़

नक्सलियों ने शिक्षादूत और रसोइयां सहित चार लोगों को उतारा मौत के घाट, जांच में जुटी पुलिस

बीजापुर।  जिले के उसूर ब्लॉक में नक्सलियों का आतंक देखने को मिला है। जानकारी मिल रही है कि रविवार रात नक्सलियों ने चार लोगों की हत्या कर दी। हालांकि आधिकारिक रूप से इसकी पुष्टि नहीं की गई है।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार उसूर ब्लॉक के नक्सल प्रभावित क्षेत्र मीनागट्टा और कंचाल एर्राबोर में कुल चार लोगों की हत्या किए जाने की खबर सामने आई है। बताया गया है कि नक्सलियों ने मीनागट्टा में एक शिक्षादूत और एक युवक को मौत के घाट उतार दिया है। वहीं, दूसरी ओर नक्सलियों ने कंचाल एर्राबोर में एक रसोइयां व एक अन्य ग्रामीण की हत्या कर दी है।

वारदात को नक्सलियों द्वारा रविवार रात में अंजाम दिए जाने की बात कही जा रही है। पुलिस का कहना है कि नक्सलियों द्वारा कुछ ग्रामीणों की हत्या कर दी गई है। सूचना की तस्दीक कराई जा रही है। तस्दीक के बाद विस्तृत जानकारी देने की बात कही है।

Search

Archives