कांकेर। नक्सलियों ने एक ग्रामीण की हत्या कर गांव के पास फेंक दिया। मामला छोटेबेठिया थाना अंतर्गत हिदुर गांव का है । यहां के रहने वाले ग्रामीण की हत्या नक्सलियों ने की है। पुलिस अधीक्षक आइके एलिसेला ने पूरे मामले में पतासाजी की बात कही है।
बता दें कि इसी हिदुर के पहाड़ी जंगल मे 3 मार्च को जवानों ने 10 लाख के इनामी नक्सली नागेश को मुठभेड़ में मार गिराया था। जवान लगातार नक्सलियों के ठिकानों में जाकर एंटी नक्सल ऑपरेशन चला रहे हैं जिसकी बौखलाहट में नक्सली ग्रामीणों की हत्या कर रहे हैं।







