Home » मतदान दल को रोकने नक्सलियों ने लगाया था आईईडी बम, चपेट में आकर जवान हुआ शहीद
छत्तीसगढ़

मतदान दल को रोकने नक्सलियों ने लगाया था आईईडी बम, चपेट में आकर जवान हुआ शहीद

गरियाबंद। गरियाबंद में शहीद आईटीबीटी जवान जोगिंदर कुमार को अंतिम सलामी दी गई। बता दें कि चुनाव के बाद लौट रही पोलिंग पार्टी पर नक्सलियों ने हमला किया था। इस हमले में जवान जोगिंदर कुमार ने अपनी शहादत दी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि कल गरियाबंद जिले के मैनपुर थाने के बड़ेगोबरा गांव के जंगल में नक्सलियों ने बारूदी सुरंग में विस्फोट कर दिया, जिससे इस घटना में मतदान दल की सुरक्षा में लगे भारत तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के प्रधान आरक्षक जोगिंदर सिंह की जान चली गई।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घटना जिले के मैनपुर थाना के बड़ेगोबरा गांव के जंगल में हुई। राज्य में दूसरे चरण के मतदान के लिए बड़ी संख्या में सुरक्षा बल के जवानों नक्सल प्रभावित गरियाबंद में तैनात किया गया था। बड़ेगोबरा मतदान केंद्र मं दोपहर बाद 3 बजे मतदान समाप्त होने के बाद जब मतदान दल को मैनपुर थाना लाया जा रहा था, उसी दौरान मैनपुर से सात किलोमीटर पहले नक्सलियों ने बारूदी सुरंग में विस्फोट कर दिया। घटना में जवान जोगिदर सिंह शहीद हो गए। घटना के बाद मतदान दल को बाहर निकाला गया। दल के सभी सदस्य सुरक्षित हैं। वे मैनपुर थाना पहुंच गए हैं। अधिकरियों ने बताया कि नक्सल प्रभावित बिंद्रानवागढ़ सीट के 9 मतदान केंद्र कामरभौदी, आमामोरा, ओढ, बड़ेगोबरा, गंवरगांव, गरीबा, नागेश, सहबीनकछार और कोदोमाली में सुबह 7 बजे से दोपहर बाद तीन बजे तक मतदान हुआ। अन्य केंद्रों में सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान हुआ।

Search

Archives